फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच माह से नहीं हुई क्ठक, ठेकेदारों का भुगतान अटका

Tue, 22 Oct 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों के भुगतान को लेकर बनाई गई पेमेंट अप्रूवल कमेटी(पीएसी) की बैठक पांच माह से नहीं हो रही है। ऐसे में विकास कार्यों की नौ करोड़ से ज्यादा की पेमेंट अटक गई है। इसी के चलते सोमवार को काफी संख्या में ठेकेदारों ने एसोसिएशन के प्रधान दीपक गौड़ के नेतृत्व में अधिकारियों से मुलाकात की तथा नप गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने नारेबाजी भी की। ठेकेदारों ने चेताया कि अगर जल्द ही उनके कामों की पेमेंट नहीं की गई तो वे नप कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे। साथ ही सारे विकास कार्य ठप कर देंगे। गौरतलब है कि 50 लाख से नीचे के विकास कार्यों के भुगतान को लेकर पीएसी की बैठक गत नौ मई और इससे अधिक राशि के विकास कार्यों के भुगतान को लेकर गत 15 मई को हुई थी। इसके बाद से लेकर अब तक कोई बैठक नहीं हुई है।



मई माह में भुगतान हुआ था उसके बाद से लेकर अब तक एक भी काम का भुगतान नहीं मिला। अधिकारी और चेयरपर्सन से बात करते हैं तो दोनों एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। दर्जनों कामों की आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की पेमेंट अटकी पड़ी है।
विज्ञापन


दीपक गौड़, प्रधान, ठेकेदार यूनियन, बहादुरगढ़।



पीएसी की बैठक को लेकर अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन इस दिशा में अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों को दोबारा से बोला गया है कि वे बिल पुट करें ताकि सभी कामों का मौके का निरीक्षण करके उनकी पेमेंट की जा सके। ठेकेदारों की पेमेंट जल्द ही की जाएगी। उन्हें।

सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।



ठेकेदारों ने मुझसे मुलाकात की है। मैंने संबंधित जेई को बिल पुट करने के निर्देश दिए हैं। दो-तीन दिन में जिन-जिन कार्यों की पेमेंट अटकी हुई है, उनकी अदायगी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


डालचंद शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें