रोहतक। केंद्रीय संस्कृत स्रोत और प्रशिक्षण केंद्र सीआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार सीसीआरटी उदयपुर राजस्थान में विभिन्न 11 राज्यों से 16 से 25 अक्तूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरियाणा के प्रशिक्षकों की टीम ने भाग लिया। टीम की संयोजक सीसीआरटी हरियाणा में भूगोल विशेषज्ञ सरिता हैं। वह शिक्षकों को कला व संस्कृति की शिक्षा के लिए ट्रेनिंग पर भेजती हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देना और कौशल को विद्यालय शिक्षा से जोड़ना है। सभी राज्यों को एक दिन अपनी संस्कृति की झलक को दिखाने का मौका मिलता है। आज हरियाणा के प्रशिक्षकों ने रागनी से शुरुआत करके हरियाणा के इतिहास, शिक्षा, संस्कृति, फसल, खान-पान और हरियाणा वेशभूषा को प्रदर्शित किया। इस प्रशिक्षण में प्रदेश से 12 शिक्षक प्रशिक्षित हो रहे हैं। इनमें डॉ. सीमा कालरा, अंजलि, सीमा बाई, स्नेह लता, वीरमति, रामपाल, घनश्याम शर्मा, विचित्र, सुमन, नीलकमल मलिक, संतोष कुमार और गायत्री शामिल हैं।