मायना में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस ने महिला के मायके वालों के बयान पर उसके पति अनिल, सास और दो जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मायना निवासी 24 वर्षीय प्रीति ने रविवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। बाबरा मोहल्ला निवासी प्रीति की शादी करीब चार साल पहले मायना के अनिल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसको लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार समझौते भी हुए। मगर ससुराल पक्ष के लोगों की हरकतों में सुधार नहीं आया।
विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर पिलाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, मामले को लेकर मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोेग सदर थाने पहुंच गए। यहां करीब दो घंटे तक बातचीत होने के बाद मायके पक्ष ने प्रीति के पति सहित अन्य पर केस दर्ज करवाया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।