रोहतक। वैश्य महाविद्यालय की टीम ने पंचकूला के डायल 112 सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान विकास गोयल, उप प्रधान अनिल बिंदल ने टीम में शामिल दीपांशु, लक्ष्य और जतिन को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने जिला स्तर की सभी प्रतियोगिताओं में पहला पुरस्कार जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संवाद