महिला प्रीमियर लीग का दिल्ली कैपिटल्स व गुजरात जायंट्स का मैच खेला गया। मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। इसमें रोहतक शहर की बेटी शैफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इस मैच उनका स्ट्राइक रेट 148.15 का रहा। इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम की शुरुआत अच्छी रही। शैफाली वर्मा ने कप्तान मेग लैनिंग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर 83 रन के स्कोर पर मेघना सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गई। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इससे पहले मैचों में शैफाली ने शानदार प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।