फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम कराया

विज्ञापन
01-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित नारी श​क्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबो​धित
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में एनएसएस एवं एनसीसी अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को ऑनलाइन जोड़कर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण की जानकारी देना रहा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन रानी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉ. रेनू पंघाल ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में डॉ. पूजा चहल, हर्ष व डॉ. नीरज कादियान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें