फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में महिला सम्मेलन आज

Wed, 15 Apr 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यालय मंगल कमल में मंगलवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में बैठक हुई। 15 अप्रैल को एमडीयू के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में होने वाले महिला सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण, राजनीतिक भागीदारी और केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के लिए किए ऐतिहासिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा करना, 16 अप्रैल को पदयात्रा से संबंधित रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की लोकसभा संयोजक रेणू डाबला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा और लोकतंत्र को और सुदृढ़ बनाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक पदयात्रा आंबेडकर चौक से शुरू होकर शीला बाईपास होते हुए छोटू राम स्टेडियम पर संपन्न होगी।
कार्यक्रम की जिला संयोजक प्रतिभा सुमन ने कहा कि यह देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्या एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें