रोहतक। जिले में आयुष्मान योजना के तहत चलाए जा रहे सर्जिकल कैंप सप्ताह में बुधवार को 62 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस दिन कुल 32 मरीजोें की सर्जरी की गई। इनमें गाइनी विभाग में चार, ईएनटी विभाग मेें दो, हड्डी रोग विभाग में तीन, नेत्र विभाग में 23 लोगों ने सर्जरी कराई। यह निशुल्क कैंप 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। संवाद