फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनवादी महिला समिति की ओर से सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास पार्क में शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साह के हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर और लैमन रेस का आयोजन किया गया। लैमन रेस में पूर्णिमा ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय और शकुंतला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में टीना प्रथम, पूजा द्वितीय और रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, तेजवती ने द्वितीय और सरोज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में तेजवती प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों की रेस में अभिनव और जाह्नवी प्रथम, अक्षिता और अक्षत द्वितीय तथा अभिराज और सुजीत तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी डॉ. जगमती सांगवान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का संचालन विपिन ने खेल अधिकारी के रूप में किया। इस अवसर पर डॉ. मनजीत राठी, अमिता, सबिता मलिक, राजकुमारी दहिया, मुनमुन, बिमला हुड्डा, सरोज अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें