फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाज को संस्कारों के प्रति जागरूक करेगी मातृशक्ति

Sun, 07 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30...शिक्षा भारती शिशु वाटिका मकड़ौली खुर्द में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम मातृश​क्ति को सम्मानित
विज्ञापन
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान एवं हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संरक्षित शिक्षा भारती शिशु वाटिका मकड़ौली खुर्द में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव, पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने, नागरिक कर्तव्यों का पालन करने व अपनी सप्तशक्ति को जागृत करने का संकल्प लिया गया। समाज को संस्कारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संयोजिका बीना कौशिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कंचन मखीजा, वक्ता सरला शर्मा और विद्यालय प्राचार्य मोना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाली और अन्य प्रतिभागी महिलाओं एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें