34...रोहतक स्थित सैनी एजुकेशन सोसाइटी में सैनी पब्लिक स्कूल के भवन की नींव रखते नगर निगम मेयर
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी में सैनी पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का शनिवार को हवन यज्ञ व भूमि पूजन के किया गया। स्कूल भवन के भूमि पूजन समारोह में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी और नगर निगम के मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने प्रधान अवनीश कुमार सैनी के साथ हवन में आहुति दी। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से नींव रखी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। भूमि पूजन में सैनी एजुकेशन सोसाइटी की प्रबंधन कमेटी व कॉलेज गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं कॉलेजियम सदस्यों के अलावा सैनी कन्या स्कूल की मैनेजर ऋतुराज सैनी, मास्टर ईश्वर सिंह सैनी, सरदार हवासिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद