फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांपला। बच्चे छोटे हों या बड़े, मां को उनकी तरक्की और सलामती की चिंता हमेशा रहती है। रविवार को बच्चों की सलामती के लिए बुजुर्ग से लेकर युवा बहुओं तक ने अहोई अष्टमी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखा। महिलाओं ने करवे भरे। ज्योति जलाकर पूजा और कथा की गई और अपने बच्चों की सलामती की दुआ मांगी। शाम को आसमान में तारे नजर आने के बाद व्रत खोला गया।
विज्ञापन


हरियाणा दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
सांपला कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को आर्य समाज व पर्यावरण मित्र मंडली की ओर से हरियाणा दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इसमें मास्टर राम कुमार, सूबेदार राजकुमार, रजनीश, नरेश दहिया नंबरदार, मनजीत, रामकेश, अनिल, सतपाल, निरंजन, परवीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें