फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं को मिला सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत स्टैंड स्थित महिला कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय को पिंक शौचालय में बदल दिया गया। नगर निगम की ओर से बने शौचालय को महिलाओं के लिए पिंक सार्वजनिक शौचालय तब्दील किया गया है, जिसमें दो शौचालय हैं और उनमें सड़क से अंदर जाने के लिए सीढि़यों की जगह रैंप बनाया गया है, जिससे दिव्यांग महिलाएं भी उनका इस्तेमाल कर सकें। दो में से एक शौचालय कक्ष तब्दीली के बाद से बंद है और दूसरा इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। शौचालय कक्ष के अंदर स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए, पानी भरने की बाल्टी, हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन, साथ में साबुन व शीशा भी लगाया हुआ है। पानी की पूरी सुविधा के लिए छत के ऊपर दो टंकी हैं, जिसमें दिन में दो बार पानी भरा जाता है।
विज्ञापन



कॉलेज के समक्ष पिंक शौचालय के निर्माण से महिलाओं को बहुत आराम है। शहर में इससे पहले एक भी केवल महिलाओं के लिए शौचालय नहीं था।
-हिमांशी, महिला कॉलेज छात्रा

सार्वजनिक शौचालय को केवल महिलाओं के इस्तेमाल के लिए पिंक शौचालय में तब्दील किया गया है। पुरुषों को इन्हें इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। सफाई कर्मचारी पिंक शौचालय के बाहर अधिकतम समय मौजूद रहते हैं। यदि कोई पुरुष उनकी मौजूदगी में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, निगम कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें