फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली थाने की छत से आत्महत्या करने के लिए कूदी दो हत्याओं की आरोपी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। गांव नाहरा में हुई दो हत्याओं के मामले में आरोपी महिला रेखा ने पुलिस कस्टडी में दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया है। पति की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सात दिन के रिमांड पर ली गई रेखा शौचालय जाने का बहाना करके थाने की छत पर पहुंच गई और वहां से नीचे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला इससे पहले भी पुलिस रिमांड के दौरान फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।
विदित रहे कि गांव नाहरा में 13 जून को जय सिंह का शव फंदे पर लटका मिला था। बाद में 27 जून को मृतक जय सिंह की मां प्रेमलता ने एसपी को शिकायत देकर अपनी बहू रेखा पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रेमलता का आरोप था कि रेखा का गांव के ही युवक नवीन से संबंध है, जिसमें 13 जून को उसके बेटे की हत्या की गई। पुलिस ने रेखा पर जय सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया था। साथ ही सामने आया था कि रेखा के प्रेमी नवीन की पत्नी गायत्री की भी 22 मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। नवीन की पत्नी की भी हत्या किए जाने का शक गहराया था। नवीन के ससुर ने उसके खिलाफ रेखा के साथ षड्यंत्र रचकर उसकी बेटी गायत्री की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गायत्री हत्याकांड में नवीन और बाद में रेखा को काबू किया था, जिसके बाद से दोनों जेल में थे।
विज्ञापन

अब पुलिस ने कॉल डिटेल व अन्य सबूतों के आधार पर जयसिंह की हत्या के मामले में रेखा और नवीन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सात दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वीरवार को रेखा कुंडली थाने में पुलिस की कस्टडी में थी। इसी दौरान उसने महिला पुलिसकर्मी से शौचालय जाने की बात कही। बताया गया है कि जब कर्मी उसे शौचालय की तरफ लेकर जा रही थी तो उसने अचानक उसे धक्का दे दिया और भागकर छत पर पहुंच गई। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया तो रेखा ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले फिनायल पीकर किया था आत्महत्या का प्रयास
रेखा ने पहले भी पुलिस कस्टडी में आत्महत्या का प्रयास किया था। उसने जुलाई में बहाने से बाथरूम में जाकर फिनायल की बोतल उठाकर पी थी। उसने फिनायल पीने की बोतल को मुंह से लगाया तो सिपाही ने तुरंत बोतल छीन ली थी। रेखा ने बाथरूम से बाहर आकर उल्टी करनी शुरू कर दी थी, जिस पर उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया गया था। पुलिस ने सिपाही सुनीता के बयान पर उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का एक अन्य मामला दर्ज किया था।
महिला पुलिसकर्मी को धक्का देकर चढ़ी थी छत पर
पति की हत्या की आरोपी रेखा ने पुलिस को शौचालय जाने के लिए कहा था। महिला पुलिसकर्मी उसको जैसे ही लेकर जा रही थी तो वह महिला पुलिसकर्मी को धक्का देकर छत पर चढ़ गई और वहां से कूदकर जान देने की कोशिश की। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरेंद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें