15-पीजीआई में उपस्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, कुलसचिव रूप सिंह, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व अन्
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में सोमवार को डीन छात्र कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए ताकि वे अपने हकों की रक्षा कर सकें। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड नाटक, पोस्टर और रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मौके पर कुलसचिव डाॅ. रूपसिंह, निदेशक डाॅ. एसके सिंघल, डीन छात्र कल्याण, डाॅ. सविता सिंघल, डाॅ. मधू, डाॅ. पुष्पा दहिया, डाॅ. अर्पणा परमार, डाॅ. मधू शर्मा, डाॅ. मन्नू राठी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद