फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; राहगीर ने दी सूचना

Sat, 01 Mar 2025 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)

सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस वहां किसने रखा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सांपला बस स्टैंड की दीवार के पास शनिवार को एक संदिग्ध सूटकेस मिला, जिसे खोलने पर पुलिस के होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर 22 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सूटकेस में बंद कर बस स्टैंड के पास फेंक दिया गया।

शनिवार को किसी राहगीर ने बस स्टैंड की दीवार के पास पड़े एक काले रंग के सूटकेस को देखा और उसकी संदिग्ध स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को कब्जे में लेकर जब खोला गया तो उसमें एक महिला का शव मिला। सांपला में मिले शव की पहचान रोहतक की युवती के रूप में हुई है। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


एफएसएल टीम को बुलाया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया, जिसने सबूतों को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस वहां किसने रखा। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई होगी और पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका गया होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें