फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैमाण गांव से महिला ढाई साल के बच्चे सहित लापता

Sat, 16 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने ढाई साल के बच्चे सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस में दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। उनका ढाई साल को बेटा भी है। बताया कि वीरवार को सुबह उसकी पत्नी दांत का इलाज कराने की कहकर महम के लिए निकली थी। बेटे को भी साथ ले गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। अपने स्तर पर हर जगह तलाश किया गया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस से महिला की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें