फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी में गीजर से जुड़े एलपीजी सिलिंडर में गैस लीक के कारण हुए विस्फोट में झुलसे परिवार के चार सदस्यों में से एक ने दम तोड़ दिया। विशाल की पत्नी शिल्पा का मंगलवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार हुआ। भतीजे कार्तिक ने उसे मुखाग्नि दी। शिल्पा के बच्चों को मां के चल बसने की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पीजीआई में उपचाराधीन एकता कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शिल्पा की सोमवार देर रात मौत हो गई। महिला का पति विशाल, बेटा रेहान व रिवान भी घायल हैं। उनका उपचार जारी है। इसके अलावा मकान की दीवार तले दबने से पड़ोस के परिवार के चार सदस्य भी घायल हो गए थे। इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जींद के जेजेवंती गांव निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि बेटे विशाल की पत्नी का निधन हो गया है। इसे उसके छोटे भाई के बेटे ने मुखाग्नि दी। विशाल के बच्चों को अब तक मां के गुजर जाने की सूचना नहीं दी गई है। बच्चों का इलाज चल रहा है। पेंट कंपनी में काम करने वाले विशाल ने करीब डेढ़ साल पहले ही 55 वर्ग गज में दो मंजिला मकान बनाया था।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि शहर की एकता कॉलोनी में 12 अक्तूबर को गैस गीजर से जुड़ा सिलिंगडर लीक होने से धमाका हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी। जबकि धमाके से मकान ढह गया था। इस हादसे में विशाल, उसकी पत्नी शिल्पा, बेटा रेहान व रिहान गंभीर रूप से झुलस गए थे। जबकि मकान की दीवार गिरने से 16 वर्षीय प्रीति, 18 वर्षीय पार्थिक, 20 वर्षी उपासना व 30 वर्षीय रामफूल खिड़की का कांच टूटकर लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें