रोहतक। पुलिस ने हिंदू कॉलेज के पास से चोरी हुई बाइक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बाइक बरामद कर ली है। प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला निवासी दीपन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी साहिल के रूप में हुई। दीपन ने चार माई को अपनी बाइक हिंदू कॉलेज के पास खड़ी की थी। यहां से चोरी कर लिया गया। आरोपी ने बाइक चोरी कबूल करते हुए इसकी बरामदगी करा दी है। ब्यूरो