रोहतक। पुराने बस स्टैंड के नजदीक रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को झगड़े में एक युवक ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। सिटी पुलिस ने सूचना से इनकार किया है।
शुक्रवार शाम एक 27 वर्षीय महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि महिला को परिवार के ही एक युवक ने मुंह पर ब्लेड से चार-पांच वार किया। इससे चेहरे से खून बहने लगा। पूरे मामले में जब सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है। ब्यूरो