रोहतक। शहर की बसंत विहार कॉलोनी के युवक को ऑनलाइन काम करने के नाम पर अज्ञात लोगों ने झांसा देकर करीब 8 लाख 81 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मनोज ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास 29 अगस्त को टेलीग्राम कंपनी में नौकरी करने का मैसेज आया। उसे एक से तीन घंटे ऑनलाइन काम करने का ऑफर दिया गया। थोड़ी देर बाद दूसरी टेलीग्राम आईडी से मैसेज आया कि अपने बारे में ब्योरा व बैंक अकाउंट की डिटेल भेजें। साथ ही कहा कि, काम पूरा होने के बाद पैसे भी निकाल सकते हैं। इसके बाद तीसरी टेलीग्राम आईडी से बातचीत की जाने लगी। इस तरह फर्जीवाड़ा करके उसके खाते से एक बार 2 लाख 59 हजार रुपये, दूसरी बार में 6 लाख 21 हजार 930 रुपये निकाल लिए।