फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फांसी पर लटकाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बुधवार को लाखनमाजरा में एक महिला की मौत हो गई। जिसमें महिला के परिवार वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर महिला को फांसी पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटवाल गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं जिसकी शादी लाखनमाजरा में की थी। ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज को लेकर भी काफी परेशान किया जाता था। बुरी तरह से मार पिटाई भी की जाती थी। बुधवार को पता चला की बहन की मौत हो गई है। वहां पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने फांसी पर लटकाकर बाद में चुन्नी को काटकर शव को चौबारे में रखा था। पूर्व में पिता के द्वारा ससुराल पक्ष को रुपये भी दिए गए थे। उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा और ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें