फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला को स्थल से निकाला, शिष्य किया निष्कासित

Fri, 08 Dec 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के दो महंत और जींद की महिला के विवाद का मामला लगातार नया मोड़ ले रहा है। वीरवार को एक महंत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सफाई देते नजर आए। कह रहे हैं कि उसने पूरा मामला सामने आते ही उसने शिष्य को निष्कासित कर दिया और महिला को धार्मिक स्थल से बाहर निकाल दिया। तीन मिनट के वीडियो में महंत कह रहे हैं कि उनके पास धार्मिक स्थल में जींद का एक परिवार 40 साल से आ रहा है। उस परिवार के साथ डेढ़ साल से एक महिला भी आती थी। महिला का चार-पांच सेवकों से रुपयों का लेनदेन चल रहा था। जैसे ही उसे पता चला तो तुरंत प्रभाव से महिला का धार्मिक स्थल में आना बंद करवा दिया और शिष्य को निष्कासित कर दिया। इसके लिए बाकायदा एक शपथ पत्र तैयार कराया है। जहां तक महिला का सवाल है कि उसने पहले कुछ वीडियो वायरल किए थे, अब दूसरे वीडियो अपलोड कर दिए। दोनों वीडियो के अंदर बयानों में अंतर साफ नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, साथ में सीएम विंडो के नाम पर दी गई शिकायत भी थी। महिला शहर के तीन यू ट्यूबर पर पैसे लेने का आरोप लगा रही थी। हालांकि आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र ने साफ किया था कि मामला जींद का बनता है, इसलिए वहां शिकायत भेज दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें