फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पीया कीटनाशक, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव जिंदरान में एक महिला ने कीटनाशक निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे लगातार परेशान कर रहा है। कलानौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 2014 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में मारपीट की गई। उसने मायके वालों को अवगत कराया, लेकिन पंचायती तौर पर फैसला हो जाता था। ससुराल में उसे भूखा-प्यासा रखा जाता। इस कारण उसे टीबी की शिकायत हो गई। उसका इलाज भी नहीं करवाया गया। आखिर में उसने ससुराल पक्ष से तंग आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। थाना प्रभारी कलानौर रमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें