रोहतक। शहर में दिनदहाड़े दो युवक पुराने बस स्टैंड से माता दरवाजा चौक की आ रही सिविल अस्पताल की कंप्यूटर ऑपरेटर का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में बैंक का डेबिट कार्ड व 500 रुपये की नकदी थी। सिविल अस्पताल कर्मी के साथ एक माह में यह दूसरी वारदात है। सुभाष रोड पर एक महिला डॉक्टर की बाइक सवार युवकों ने चेन तोड़ी थी, लेकिन झपटमारों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस के मुताबिक चांदी गांव निवासी अंजलि ने दी शिकायत में बताया कि वह पुराने बस स्टैंड से माता दरवाजा चौक की तरफ पैदल आ रही थी। ताकि वहां से गांव जाने वाली बस पकड़ सके। थोड़ी दूर चलते ही पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसका पर्स छीन ले गए। वह बाइक का नंबर व युवकों के चेहरे नहीं देख सकी, क्योंकि बाइक तेज गति से पास से गुजरी थी। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका। ब्यूरो