फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला से दो लाख से ज्यादा की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-15 ओमेक्स सिटी निवासी एक महिला से गैस कनेक्शन की रीडिंग ठीक करने के नाम पर 206903 रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार बहादुरगढ़ के सेक्टर-15 ओमेक्स सिटी शशि चौधरी ने बताया कि वह एलएचएमसी एसएसकेएच सरकारी अस्पताल सेंट्रल दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 23 अगस्त को उसके वॉट्सऐप पर किसी अन्य वॉट्सऐप से एचसीजी गैस यूजर के नाम से एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें गैस डिस्कनेक्शन की सूचना देते हुए कनेक्शन ठीक कराने हेतु एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। 25 अगस्त को उसने अपने मोबाइल से उस नंबर पर बात की। उस अज्ञात व्यक्ति ने गैस कनेक्शन की रीडिंग ठीक करने के बहाने वॉट्सऐप नंबर से एचसीजी मीटर अपडेट नामक एक एप्लिकेशन का लिंक भेजा। उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उस ऐप में उसकी क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई, जिसके उपरांत उसके बैंक क्रेडिट कार्ड से 206903 रुपये डेबिट हो गए। इसके बाद उसने इस संबंध में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें