फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला ने जहर खाकर दी जान, पति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के चमारिया रोड स्थित मकान में मंगलवार रात कविता (30) जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि कच्चा चमारिया रोड पर कविता की उसके पति चांद से कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर पीजीआई पहुंचे जहां रात करीब साढ़े 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर महिला की मां व तीन बहनें पीजीआई पहुंचीं। बहन ने आरोप लगाया कि कविता को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। उसकी बहन को जहर खाने के लिए मजबूर किया गया या जबरन जहर दिया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें