फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके33..पुलिस गिरफ्त में नशा तस्करों की आरोपी महिला। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक महिला नशा तस्कर को 10.46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला उसे सप्लाई करने के लिए जा रही थी। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक रोहतक सतेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार जींद बाईपास चौक पर एक महिला के हेरोइन के साथ होने की सूचना मिली। एनसीबी यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में टीम सूचना के आधार पर पहुंची तो वहां पर बबली पत्नी रोहताश उर्फ बल्लू निवासी गढ़ी मोहल्ला को काबू किया गया। उसकी तलाशी ली तो महिला कांस्टेबल को उसके कब्जे से नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। इसकी जांच पड़ताल करके तोल की गई तो 10.46 ग्राम हेरोइन की तस्दीक की गई।
मौके पर राजपत्रित अधिकारी एसडीओ अश्वनी राव की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर दिया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

नशा तस्करों की दें यहां जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक पंखुडी कुमार के दिशा निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा विक्रय करने की जानकारी हो तो वह हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। जिससे जिले में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

16सीटीके33..पुलिस गिरफ्त में नशा तस्करों की आरोपी महिला। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें