रोहतक। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले शहर की दिशा और दशा बदलने के लिए 21 वार्डों में कमेटी बना दी है। प्रत्येक कमेटी में अध्यक्ष और महासचिव के अलावा सात सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी के सभी लोग अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर कचरा प्रबंधन की जानकारी देकर जागरूक करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले शहर में कचरा प्रबंधन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए 21 कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें प्रत्येक वार्ड में कमेटी घर-घर जाकर लोगों को बताएगी कि गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग करना है। यदि प्रत्येक घर से कूड़ा प्रबंधन होना शुरू हो जाएगा तो शहर का कचरा सही जगह पहुंचाकर उसे निस्तारित किया जा सकेगा। इससे शहर में भी साफ-सफाई बढ़ेगी और सिंगापुर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाया जा सकेगा। ज्वाइंट कमिश्नर की ओर से लोगों से अपील की है कि उक्त अभियान में शहर के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग अहम है। ब्यूरो