रोहतक। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने वीरवार को सिटी थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी से एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 60 हजार रुपये की करीब 972 ग्राम चरस जब्त की है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी में एक महिला नशीला पदार्थ बेच रही है। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ बताए गए पते पर पहु़ंचे तो एक महिला बैठी थी। उससे नाम पता पूछा और महिला पुलिस स्टॉफ ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। वह करीब 60 हजार रुपये की 972 ग्राम हुई। शुक्रवार को अब पुलिस अदालत में पेश करेगी।