रोहतक। पुलिस ने करतारपुरा में छापा मारकर महिला मीना को 80 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि करतारपुरा निवासी मीना नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करती है। अभी पीर वाली गली में नशा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली तो कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि इतनी मात्रा में हेरोइन कहां से लेकर आई। ब्यूरो