फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपियों को पनाह देने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक सप्ताह पहले एमडीयू में फायरिंग करके फरार हुए आरोपियों को पनाह देने के आरोप में सीआईए पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव रुखी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। जबकि नामजद आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश ने बताया कि रिठाल गांव निवासी विजय ने तीन सितंबर को शिकायत दी कि उसका खेड़ी महम निवासी दीपक के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। दीपक ने उसे पैसे का हिसाब करने के लिए एमडीयू में बुलाया। वहां पर गाड़ी में अमित उर्फ मोनू, विकास फौजी व दीपक था। हिसाब के दौरान अमित ने गोली चला दी, जो सुशील हुड्डा, हर्ष व विदित को लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की, लेकिन अब तक आरोपी फरार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें