रोहतक। दो माह पहले पहले सवा घंटे में झपटमारी की तीन वारदात अंजाम देने के चार आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी रेखा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कच्चा चमारिया रोड पर रह रही थी। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह अर्बन एस्टेट थाना एरिया में दो बाइक व दो मोबाइल छीनने व एक वारदात शिवाजी कॉलोनी एरिया में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पैसे छीनने की वारदात हुई थी। 20 जुलाई को पुलिस ने वारदात के आरोप में संजय उर्फ संजू, आशीष उर्फ आशी, जतिन व हिमांशु उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को वारदात के बाद रेखा निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर हाल में पावर हाउस कच्चा चमारिया के पास शरण ली थी। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा 120बी जोड़ते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।