फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जुलाई में आयोजित सेना भर्ती रैली की मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि गत जुलाई में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई भर्ती रैली में मेडिकल फिट रहे अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार भारतीय सेना के पोर्टल से अपना रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। इसके लिए वे भारतीय सेना के पोर्टल ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाएं। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के मेरिट सूचीबद्ध अग्निवीर उम्मीदवार आगामी निर्देशों के लिए सात अक्तूबर तक सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करें। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष 01262-253431 व 01262-268568 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 89013-84498 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें