फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला से याैन उत्पीड़न का आरोप, लिव इन पार्टनर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक महिला ने लिव इन (सहमति संबंध) में रहने वाले एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। साजिश के तहत पीड़िता का पहले पति से विवाद कराया और फिर सहमति संंबंध में रहने लगा। यही नहीं शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मारपीट करके महिला को प्रताड़ित करने लगा। अब महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक निवासी एक शादीशुदा महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका एक दोस्त था। उससे जान पहचान थी और वह लंबे समय से उसे पसंद करता था। महिला शादीशुदा थी और घर पर भी उसका आना-जाना था तो उसने पति और पत्नी के बीच साजिश के तहत गलतफहमी पैदा की। इसके बाद दोनों को अलग करा दिया। बाद में आरोपी उनके साथ सहमति संबंध में रहने लगा था। महिला थाना प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें