फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से नायब सरकार पूरे पांच साल चलेगी : कृष्णलाल पंवार

विज्ञापन
रोहतक में पत्रकारों से बात करते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, साथ में राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के खनन, पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से नायब सैनी सरकार चल रही है और यह पूरे पांच साल तक चलेगी। कहा, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने 12 विधायकों को खाने पर बुलाया था। इससे सरकार को कोई खतरा नहीं है।
बुधवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद पंचायत मंत्री पंवार ने जिला विकास भवन में मीडिया से कहा कि वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत पार्टी ने केवल अपने क्षेत्र के विधायकों को लंच पर बुलाया था। इसमें कांग्रेस की एक महिला विधायक भी आई थीं। इसमें मुख्यमंत्री बदलने के संकेत जैसी दूर-दूर तक कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

पीजीआई में लापरवाही से इलाज में एक महिला की मौत और दूसरी घटनाओं को पंवार ने गंभीर माना। कहा, वह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से कहेंगे कि रोहतक पीजीआई का दौरा करें। पीजीआई प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान है। यहां लापरवाही स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

बिजली के बढ़े बिलों पर मंत्री ने गोलमोल जवाब दिया। कहा, सरकार पूरी बिजली दे रही है। इसकी दर कम या ज्यादा करने का काम बिजली रेगुलेटरी अथॉरिटी का है।
निलंबन का आदेश कुछ ही मिनट में वापस
बैठक में जूनियर अधिकारी के पहुंचने से नाराज मंत्री ने सहायक श्रमायुक्त राहुल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। हालांकि, बैठक खत्म होने से एक मिनट पहले सहायक श्रमायुक्त पहुंच गए। उन्होंने सफाई दी कि रास्ते में आते वक्त एक बच्चे को मिर्गी आ गई थी। उसे लेकर वह पीजीआई चले गए थे। इसी कारण देरी हुई। इस सफाई के बाद मंत्री ने निलंबन का आदेश वापस ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें