फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामायण क्विज के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
टैलेंट ट्री स्कूल में उप​स्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल - फोटो : टैलेंट ट्री स्कूल में उप​स्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रोहतक (वि)। टैलेंट ट्री स्कूल में संस्कार, संस्कृति और ज्ञान के अद्भुत संगम के साथ मेरे राम, मेरे स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत भव्य रामायण क्विज का आयोजन किया गया। सेठ श्री माई दयाल नंबरदार (निशुल्क सेवा केंद्र, महम) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सुशील गुप्ता और उनकी टीम ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन मूल्यों, नैतिकता और संस्कारों की अनुपम पाठशाला है। स्कूल मैनेजमेंट से रेखा देवी ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें