फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विंग्स एकादश ने 5 विकेट से मैच जीता

Sun, 01 Jun 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31सीटीके11...हनुमंत क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैच के दौरान रन दौड़ते ​सुखद व आरव । स्रोत: क्लब
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व विंग्स क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच शनिवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेला गया। इसमें विंग्स एकादश ने 5 विकेट से मैच जीता। मोहित जांगड़ा मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

इस मैच में गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गोयल एकादश ने 33 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें डीएम ने 44 व परी शर्मा ने 33 रन बनाए। विंग्स एकादश की ओर से मोहित जागड़ा व दक्ष सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्या का पीछा करते हुए विंग्स एकादश 29.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। विंग्स एकादश की ओर से अब्दुल ने 36 व रजत ने 31 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से अभिनव गुप्ता ने तीन व जीविका ने दो विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें