फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरव के शतक से जीता विंग्स अकादमी

Thu, 17 Jul 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच के दौरान बल्लेबाजी करता आरव । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विंग्स अकादमी ने पैंथर एकादश को 89 रन से हराया। मुकाबला वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेला गया। आरव के शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। विंग्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। आरव ने 129 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए। शशांक ने 46 रन बनाए। पैंथर एकादश की ओर से राघव ने तीन, अनुज राठौर और भवेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पैंथर एकादश 146 रन ही बना सकी और विंग्स एकादश ने 89 रन से मैच जीता। पैंथर एकादश की ओर से अनुज राठौर ने 107 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन नाए। विंग्स एकादश की ओर से विख्यात ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा में श्रीयाल व शशांक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें