फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने 300 प्रवासी पूछताछ के बाद छोड़े

Thu, 17 Jul 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से रह रहे विदेशी व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए सर्च अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 300 प्रवासी हिरासत में लिए। इनसे लंबी पूछताछ की। पूछताछ में असम निवासी होने पर इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के इलाके में पाया जाता है तो उसे तत्काल हिरासत में लिया जाए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद बॉर्डर पार भेजा जाए।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी लोगों की जांच की। पुलिस ने ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों, फैक्टरियों, गोदामों, अस्थायी मजदूर बस्तियों व अन्य श्रमिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें