बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल नेता व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने वार्ड नंबर 15 समेत शहर की कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो, जलभराव व दूषित पेयजल आपूर्ति होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
बाग वाला मोहल्ला, किला मोहल्ला, संजय कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, बसंत विहार, विकास नगर, शास्त्री नगर, देव नगर सहित अनेक कॉलोनियों में सीवरेज की समस्या व दूषित पेयजल से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी सुशीला, मुन्नी, वनीता, बीरमति, रमेश देवी, कविता, यामिनी, सुदेश, मीना, लक्ष्मी, राजेश कुमारी, रवींद्र राठी, रामनिवास सैनी, सूरज राजपूत, कृष्ण प्रधान, केवलराम, ढिल्लू राणा, हंसे ठेकेदार, भूप सिंह, बलवंत सिंह, जगदीश खुराना, दीपक सोनी, सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनकी कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो व जल निकासी न होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
युवक की मृत्यु होने के बाद आंदोलन की चेतावनी
निवासियों ने चेतावनी देते हुए शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है यदि ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इनेलो नेता राठी ने बताया कि समस्याओं को लेकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों समेत स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
समस्या की जानकारी नहीं थी। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर समाधान कराया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संजय रोहिल्ला, ईओ
-फोटो 86 :