फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में कांग्रेस को झूठा व भ्रामक प्रचार नहीं करने देंगे : कृष्ण मूर्ति हुड्डा

विज्ञापन
29सीटीके21- पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा। स्रोत: अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। पार्टी के 10 वर्ष के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के शासन काल से ज्यादा नौकरियां लगी हैं। कांग्रेस शासन में सरकारी नौकरियां देने में पर्ची खर्ची का बोलबाला रहा था, जबकि भाजपा के शासनकाल में सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर मिली हैं। यह कहना है पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। वे वीरवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व उनके सांसद पुत्र को आगामी विधानसभा चुनाव में झूठा व भ्रामक प्रचार नहीं करने देंगे। लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा ने झूठे फार्म भर महिलाओं के वोट बटोरे और दलितों में भ्रामक प्रचार फैलाया। दलितों व पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस के इस प्रकार के प्रचार को भाजपा बूथ स्तर तक रोकेगी।
उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र वर्षों से सिर्फ वोट लेने के लिए एक बार आते थे, फिर दिल्ली बैठ जाते। पूर्व मुख्यमंत्री की गलत कार्यशैली का घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा। पूर्व सरकार व उनके रिश्तेदारों ने कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के शासनकाल में लोगों को लूटने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़ी-सांपला-किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें