-फोटो 61 : बहादुरगढ़ पहुंचे अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के स्वामी महेश योगी का स्वागत करते डॉ
बहादुरगढ़। अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के स्वामी महेश योगी सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर डॉ. गौरव अग्रवाल, जेके अग्रवाल व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।
स्वामी महेश योगी ने बताया कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर 22 नवंबर 2022 को सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में एक संकल्प लिया था। यह अयोध्या के वरिष्ठ संतजनों की उपस्थिति में 2036 तक भारत की चारों दिशाओं में योग धाम की स्थापना करने को लेकर था। उन्होंने कहा कि वे पश्चिम भारत गुजरात में रूद्र धाम, उत्तर भारत जम्मू कश्मीर में हनुमत धाम, दक्षिण भारत केरल में रामेष्ठ धाम और पूर्वी भारत मेघालय में पिंगाक्ष धाम स्थापित करेंगे। इसके अलावा अयोध्या में इन सभी योगपीठ के केंद्र के रूप में ब्रह्मर्षि वशिष्ठ योगपीठ की स्थापना करेंगे। उन्होंने बताया कि संकल्प पूरा करने के लिए पांच अनुष्ठान का संकल्प लिया है। इनमें से एक 11 दिवस तक लगातार कपालभाति करने का भी संकल्प है, जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली में होगा।