12सीटीके41..पत्रकारो से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद
रोहतक। समाजसेवी नवीन जयहिंद का कहना है कि सीपीएलओ व एलसीएलओ की मांगों को प्रदेश सरकार पूरा करे, नहीं तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश कार्यालय में आ रहे हैं, यहां उनके सामने मांगों को रखा जाएगा।
सोमवार को सीपीएलओ व एलसीएलओ ने जयहिंद से मुलाकात कर मांगों के बारे में अवगत कराया। वहीं जयहिंद ने कहा कि पिछले दिनों महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। सरकार की तरफ से आश्वासन दिया था की परिवारों को न्याय मिलेगा और नौकरी मिलेगी। अब परिवारों को केवल मुआवजा देकर टाल दिया गया है। पीड़ित परिवार जयहिंद के पास पहुंचे और आपबीती बताई।