12सीटीके44.. चिकित्सा प्रमाणपत्र बनवाते अभ्यर्थी। संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल में ग्रुप डी और सी अभ्यर्थियों ने अपने मेडिकल बनावाए। इसमें टीजीटी, बैंक व अन्य विभागों में नौकरी पाने वाले उम्मीदवार पहुंचे। मंगलवार को करीब 200 अभ्यर्थी चिकित्सा प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे।
मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ओपीडी कार्ड बनवाना होता है। चिकित्सक कार्ड पर रक्त जांच, यूरिन टेस्ट लिखते हैं। लैब में चयनित अभ्यर्थी को सैंपल देने होते हैं। इस प्रक्रिया के बाद ईएनटी, नेत्र चिकित्सक, सर्जन से मेडिकल जांच करानी हाेती है। इसके बाद चिकित्सक रिपोर्ट देता है। सभी चिकित्सकों के हस्ताक्षर के बाद चिकित्सा अधीक्षक और इसके बाद सिविल सर्जन हस्ताक्षर करते हैं। इसकी रिकॉर्ड रखने के बाद मेडिकल की प्रति आवेदक अभ्यर्थी को को दे दी जाती है।