फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः अशोक तंवर बोले- मेरी सियासी हत्या करने वालों को अब हम मिलकर हराएंगे

Mon, 07 Oct 2019 09:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
डॉ. अशोक तंवर सर्मथको के साथ केक काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर रविवार शाम रोहतक के मैना रेस्टोरेंट पहुंचे और समर्थकों के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि वे जुल्म दिवस की तीसरी वर्षगांठ मना रहे हैं। 6 अक्तूबर 2016 को दिल्ली में मेरे और समर्थकों पर हमला हुआ था। आज तक चेहरा ठीक नहीं हो सका है। विधानसभा चुनाव में समर्थकों के साथ उन लोगों को हराने का प्रयास करेंगे, जिन्होंने मेरी सियासी हत्या की है। मेरे हाथ में चक्र है, जो सभी 90 हलकों में घूमेगा और बुरे लोगों पर चलेगा।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में तंवर ने कहा कि रोहतक में महा परिवर्तन रैली हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ही जहर उगला गया। बावजूद इसके दबाव में परिणाम दूसरा आया। पांच साल समर्थकों के साथ प्रदेश में मेहनत की। अब चुनाव लड़ने के समय समर्थकों को घर बैठा दिया गया। इससे वे आहत हैं। 24 अक्तूबर को चुनाव परिणाम बताएंगे कि कांग्रेस का क्या हश्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ही नहीं, भाजपा के लोग भी टिकट बिकने का आरोप लगा रहे हैं।

अब आरोप लगाने वाले बताएंगे उनके पास क्या सबूत हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सवाल पूछने पर तंवर ने कहा कि वे गढ़ी सांपला-किलोई हलके में जरूर जाएंगे। इस मौके पर सैंकड़ों तंवर समर्थकों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि, वे विधानसभा चुनाव से पहले किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि सभी हलकों में अपनी भूमिका जरूर निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें