रोहतक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया पति ने उसे तीन दिन बेल्ट से पीटा। पीड़िता अपने मायके आ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने कहा कि मेरे पति के खिलाफ कार्रवाई करो। 13 साल पहले दिल्ली की युवती ने रोहतक के युवक से प्रेम विवाह किया था। शिवाजी कालोनी थाने में मामला दर्ज हो गया है।
रोहतक में शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर शहर की एक कालोनी की महिला को उसके पति ने तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। तीन बच्चों की मां पति को छोड़कर मायके चली गई। मायके वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
30 वर्षीय महिला ने शिवाजी कालोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 साल पहले उसने रोहतक के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। 29 जनवरी को उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, महिला ने इससे इंकार कर दिया।
इससे नाराज पति ने पत्नी को तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। वह मायके चली गई। मायके वाले 4 फरवरी को उसे वापस रोहतक लेकर आए और अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
सास भी देती है बेटे का साथ
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने सास को पूरे मामले से अवगत कराया तो उसने अपने बेटे का ही साथ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
मेडिकल जांच में मिली चार चोटें
पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया तो पीड़िता के शरीर पर चार चोटों मिली। साथ ही डॉक्टर ने सलाह दी कि सर्जन के डॉक्टर से आगे का उपचार कराया जाए।
आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जल्द काबू किया जाएगा।-एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कालोनी