फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी सीआरपीएफ कर्मी का कबूलनामा: बीवी डेढ़ घंटे तक भला-बुरा कहती रही, गुस्से में आकर मार डाला

Mon, 26 Oct 2026 09:10 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

सीआरपीएफ हवलदार सोमबीर ने घरेलू कलह में पत्नी मनीषा की खुखरी से हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात करने की बात कबूली है। पुलिस ने सोमबीर को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। खुखरी घटनास्थल से बरामद हो गई है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुअकबरपुर के मनीषा हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार सीआरपीएफ में हवलदार पति सोमबीर को पत्नी की हत्या का पछतावा है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात के दिन दोपहर बाद साढ़े तीन से पांच बजे तक मनीषा बार-बार उसे भला-बुरा बोल रही थी। जब वह चुप नहीं हुई उसने गुस्से में आकर खुखरी (कांटेदार चाकू) से वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अगर उस समय वह गुस्से पर नियंत्रण कर लेता तो आज घर यूं नहीं उजड़ता। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस्माईला-9बी निवासी बीरेंद्र ने 23 अक्तूबर को बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि उनकी इकलौती बहन मनीषा की 2009 में बहुअकबरपुर निवासी सोमबीर से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। एक की उम्र 17 तो दूसरी की 15 साल के करीब है।

सीआरपीएफ में हवलदार सोमबीर ने 15 अगस्त को चार आतंकवादियों को मार गिराया था। इस पर वह राष्ट्रपति के हाथों भी सम्मानित हो चुका था। आरोप है कि बेटा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग मनीषा को ताने देते थे। इसी कलह में आरोपियों ने मनीषा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया था। अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

आलीशान मकान बनाने की जिद कर रही थी मनीषा
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नया मकान बना रहा है। मनीषा चाहती थी कि आलीशान मकान बनाया जाए। गेट भी बड़ा होना चाहिए जबकि उसके पास इतने रुपये नहीं थे। इसको लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। सुबह उसने मनीषा को थप्पड़ मार दिया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब बेटी स्कूल से आई तो उसने मां से नाराजगी का कारण पूछा। पति व पत्नी के बीच दोबारा झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी सोमबीर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने घरेलू कलह में पत्नी की खुखरी मारकर हत्या की है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। खुखरी घटनास्थल से बरामद हो गई थी। अब आरोपी से वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। संभव है कपड़ों पर खून के धब्बे मिल जाएं। कपड़ों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। - जसबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना बहुअकबरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें