रोहतक। शीतल नगर से युवक रोहित (31) घर छोड़कर लापता हो गया है। पिता सोमदत्त का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के अदालत में चल रहे केस से बेटा परेशान था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
सोमदत्त ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रोहित शादीशुदा है। उसका पत्नी के साथ दहेज का केस कोर्ट में चल रहा है। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता है। उसका पीजीआई में भी उपचार चल रहा है। 27 मई को रोहित किसी को बताए बगैर घर से चला गया। तीन दिन से वे तलाश कर रहे है लेकिन सुराग नहीं लगा। संवाद