फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्नी दिव्या एक दिन के पुलिस रिमांड पर, गोवा से लेकर आई पुलिस

Fri, 11 Jul 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव के मगन उर्फ अजय सुसाइड केस में पुलिस ने गोवा से पत्नी दिव्या को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने वीडियो बनाने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन व नकदी व बैंक रिकाॅर्ड बरामद करने के लिए तीन दिन का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन

केस में जांच टीम दूसरे आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही व दिव्या के प्रेमी दीपक को जांच में शामिल करेगी क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून को अपनी पत्नी दिव्या व उसके प्रेमी दीपक पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर वीडियो बनाया था। इसके बाद गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मगन ने वीडियो में दावा किया था कि दोनों उस पर पिता की हत्या करने और पुश्तैनी जमीन बेचकर मुंबई में फ्लैट खरीदने का दबाव डाल रहे थे। साथ ही, दीपक के कथित प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
दो दिन पहले दीपक ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी, जिसे बुधवार को स्वीकार कर लिया गया। अदालत ने जांच में शामिल होने के लिए कहा है। उधर, रोहतक पुलिस दिव्या को गोवा पुलिस की मदद से पकड़ने में कामयाब रही। वहां से ट्रेन से दिव्या को लेकर वीरवार शाम रोहतक पहुंची और अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
वर्जन
पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से मोबाइल फोन, बैंक रिकाॅर्ड और नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर नीरज, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें